Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने स्वीडिश क्लब एन्स्केडे आईके डैम से खेला ड्रॉ

भारत की ओर से सिबानी देवी नोंगमेइकापाम ने 44वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि मुकाबले के अंतिम क्षणों में 88वें मिनट पर एन्स्केडे ने बराबरी का गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया।

26 Feb 2026

भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने स्वीडिश क्लब एन्स्केडे आईके डैम से खेला ड्रॉ

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम ने बुधवार, रात स्वीडन के लिडिंगो स्थित बोसोन नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए अभ्यास मैच में स्वीडिश क्लब एन्स्केडे आईके डैम के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।

भारत की ओर से सिबानी देवी नोंगमेइकापाम ने 44वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि मुकाबले के अंतिम क्षणों में 88वें मिनट पर एन्स्केडे ने बराबरी का गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया।

भारत अंडर-20 टीम के मुख्य कोच योआकिम अलेक्जेंडरसन ने पिछले मैच की तुलना में शुरुआती एकादश में आठ बदलाव किए। भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में टैबी एफके को 4-0 से हराया था, जबकि उससे पहले हामरबी आईएफ के खिलाफ उसे 0-6 से हार का सामना करना पड़ा था।

यंग टाइग्रेस अब 28 फरवरी को स्वीडन के क्लब कार्लबर्ग्स बीके के खिलाफ एक और अभ्यास मैच खेलेगी। यह दौरा इस वर्ष थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप की तैयारियों का हिस्सा है।

भारत अंडर-20 महिला टीम:

मोनालिशा देवी मोइरांगथेम (गोलकीपर), निशिमा कुमारी (रेमी थोखचोम 60वें मिनट), थोइनबिसाना चानू तोइजाम, सिंडी रेमरुआतपुई कोलनी, शुभांगी सिंह, पूजा, अंजू चानू कायेन्पैबाम (भूमिका देवी खुमुकचाम 60वें मिनट), लिंगदेकिम, सुलंजना राउल, सिबानी देवी नोंगमेइकापाम (नेहा 60वें मिनट), बबीता कुमारी (दीपिका पाल 46वें मिनट, शिल्जी शाजी 88वें मिनट)।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने स्वीडिश क्लब एन्स्केडे आईके डैम
भारत की ओर से सिबानी देवी नोंगमेइकापाम ने 44वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि मुकाबले के अंतिम क्षणों में 88वें मिनट पर एन्स्केडे ने बराबरी का गोल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News